हाथरस की भगदड़ में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर हुई 121, मृतकों की सूची जारी
पीटीआई के अनुसार, हाथरस में नारायण साकार हरि 'भोले बाबा' के सत्संग में मची भगदड़ में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 121 हो गई है। पीटीआई ने मृतकों की सूची भी जारी की है जो उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के अलग-अलग ज़िलों से सत्संग में आए थे। पुलिस ने भगदड़ को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है।