हाथरस जाएंगे राहुल गांधी, भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजन से करेंगे मुलाकात
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग कार्यक्रम में हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजन से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया, "हाथरस की घटना दुखद है। राहुल गांधी जल्द हाथरस जाएंगे।'' गौरतलब है, 'भोले बाबा' के कार्यक्रम में हुए हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी।