हाथरस हादसे के बाद पहली बार सामने आए 'भोले बाबा', कहा- बहुत व्यथित हूं
हाथरस में अपने सत्संग कार्यक्रम में हुई भगदड़ में 120 से ज़्यादा लोगों की मौत के बाद सूरजपाल उर्फ 'भोले बाबा' पहली बार सामने आए हैं। एक वीडियो बयान में उन्होंने कहा, "2 जुलाई की घटना के बाद मैं बहुत व्यथित हूं। प्रभु हमें इस दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति दें...हमें विश्वास है कि उपद्रवी बख्शे नहीं जाएंगे।"