हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को संविदा की नौकरी से हटाया गया
हाथरस (यूपी) में हुई भगदड़ की घटना के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को एटा के शीतलपुर ब्लॉक में तकनीकी सहायक के पद से हटा दिया गया है। खंड विकास अधिकारी (शीतलपुर) दिनेश शर्मा के मुताबिक, मधुकर की संविदा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मधुकर पर ₹1 लाख का इनाम घोषित कर रखा है।