हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी मधुकर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
हाथरस (उत्तर प्रदेश) में भगदड़ की घटना के मुख्य आरोपी सेवादार देव प्रकाश मधुकर को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नारायण साकार हरि 'भोले बाबा' के वकील एपी सिंह ने बताया था कि मधुकर ने शुक्रवार देर रात पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था।