हृदय रोग विशेषज्ञ ने बताया क्या हैं दिल की बीमारी से जुड़े संकेत
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रविंद्र सिंह राव ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि एक ही शारीरिक गतिविधि में पहले की तुलना में अधिक तकलीफ होना दिल की बीमारियां होने का संकेत हो सकता है। राव ने बताया कि शारीरिक गतिविधियों के दौरान सीने में भारीपन, हाथों में दर्द, गले में घुटन और जबड़े में दर्द होना भी इससे जुड़े संकेत हैं।