हृदय संबंधी रोगों के खतरों का पता लगाने के लिए कौनसे 3 ब्लड टेस्ट कराने चाहिए?
डॉक्टर सुधीर कुमार के अनुसार, अगर कोई शख्स हार्ट अटैक, स्ट्रोक या हृदय संबंधी रोगों से संबंधित मौतों के खतरे का पता लगाना चाहता है तो 3 ब्लड टेस्ट सबसे ज़्यादा उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने बताया कि ये टेस्ट 'एचएस-सीआरपी', 'एलडीएल कोलेस्ट्रॉल', और 'लिपोप्रोटीन ए' हैं। उन्होंने बताया, "अधिक एचएस-सीआरपी वालों को...स्ट्रोक/हार्ट अटैक का 70% खतरा अधिक होता है।"