हैदराबाद के कई रेस्टोरेंट पर छापेमारी के दौरान मिला चूहे का मल व ज़िंदा कॉकरोच
हैदराबाद के लकड़ी का पुल इलाके में स्थित शाही दस्तरखान, खान-ए-खास और बड़े मियां जैसे लोकप्रिय रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापेमारी की है। खान-ए-खास रेस्टोरेंट में पिछले दिन का बचा हुआ खाना, कच्चे खाद्य पदार्थों की अलमारियों पर चूहे का मल मिला जबकि शाही दस्तरखान में चिकनी दीवारें, छत से गिरती मिट्टी और रसोई में जीवित कॉकरोच मिले।