हैदराबाद के निज़ाम के पुराने मोज़े बेचकर रातों-रात अमीर बन गया था उनका नौकर
किताब 'डेज़ ऑफ द बिलव्ड' के मुताबिक, हैदराबाद के छठे निज़ाम मीर महबूब अली खान फ्रांस से मंगाए हुए मोज़ों को सिर्फ एक बार ही पहनते थे। उनके एक नौकर ने उनके उतारे हुए सारे मोज़ों को इकट्ठा किया और उन्हें ड्राई क्लीन करवाकर लेबल लगाया और फ्रांस का बताकर दोबारा निज़ाम को बेच दिया और रातों-रात अमीर बन गया।