हैदराबाद के पब में पड़ी रेड, ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार हुए 24 लोग
हैदराबाद में पुलिस द्वारा एक पब पर की गई छापेमारी में मल्टीनैशनल कंपनियों के कर्मचारियों व 2 डीजे संचालकों समेत 24 लोगों को ड्रग्स (मादक पदार्थ) लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पब मालिक 'साइकेडेलिक पार्टी' नाम से एक कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे जिसमें ग्राहकों को नशीले पदार्थ लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा था।