हैदराबाद के मशहूर चारमीनार के पास इमारत में लगी भयानक आग, 17 लोगों की मौत
हैदराबाद (तेलंगाना) के मशहूर चारमीनार के पास रविवार को एक इमारत में भीषण आग लग गई जिसमें अब तक कम-से-कम 17 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। यह आग गुलज़ार हाउस की एक इमारत में सुबह करीब 6 बजे लगी। अग्निशमन अधिकारियों का कहना है कि आग का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।