हैदराबाद के स्कूल में लंच में 11 वर्षीय छात्र ने एकसाथ खा लीं 3 पूड़ियां, दम घुटने से हुई मौत
पुलिस ने बताया कि हैदराबाद (तेलंगाना) के एक स्कूल में सोमवार को लंच में एकसाथ 3 पूड़ियां खाने के बाद कथित तौर पर दम घुटने से 11-वर्षीय छात्र की मौत हो गई। छात्र की सांस फूलने पर स्कूल के कर्मचारी उसे लेकर अस्पताल गए लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। छात्र के पिता ने पुलिस में शिकायत की है।