हैदराबाद की सड़कों पर दौड़ती दिखी ₹12 करोड़ की लग्ज़री सुपरकार, वायरल हुआ वीडियो
हैदराबाद की सड़कों पर सबसे महंगी व तेज़ कारों में से एक मैक्लैरन 765एलटी स्पाइडर चलाते शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। इस लग्ज़री सुपरकार की कीमत ₹12 करोड़ बताई जाती है। यह कार हैदराबाद के बिज़नेसमैन नसीर खान की है जिनके पास रोल्स-रॉयस कलिनन, मर्सिडीज़ जी63 एएमडी, शेल्बी मस्टैंग, फरारी 812 सुपरफास्ट, लैम्बॉर्गिनी ऐवेन्टैडोर जैसी लग्ज़री कारें हैं।