हैदराबाद पुलिस ने भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया
हैदराबाद पुलिस ने 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को समन भेजकर मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया। 4 दिसंबर को थिएटर में हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। अभिनेता इस मामले में एक रात जेल में बिता चुके हैं।