हैदराबाद में 12वीं की छात्रा ने हॉस्टल वॉशरूम में बच्चा पैदा कर उसे खिड़की से फेंका, हुई मौत
हैदराबाद में एक रेज़िडेंशियल सरकारी कॉलेज में बीते दिनों 12वीं की एक 19-वर्षीय छात्रा ने हॉस्टल के वॉशरूम में बच्चा पैदा कर उसे अपने कमरे की खिड़की से नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में छात्रा तड़के वॉशरूम जाते दिखी। जांच में पता चला कि छात्रा के अपने एक 22-वर्षीय कज़न के साथ शारीरिक संबंध थे।