हैदराबाद में 3 महीने पहले चोरी हुई थी स्कूटी, चालान कटा तो साफ-साफ दिखा चोर का चेहरा
हैदराबाद में तीन महीने पहले चोरी हुई स्कूटी का ई-चालान मालिक के पास पहुंचा जिसमें चोर का चेहरा साफ-साफ दिख रहा था। यह चालान हेलमेट के बिना राइडिंग के कारण कटा। स्कूटी मालिक ने बताया कि पुलिस जांच में स्कूटी का पता नहीं चला था। अब उसने ऑनलाइन पुलिस को टैग करके चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।