हैदराबाद में अपार्टमेंट में मृत मिला शख्स, पालतू हस्की कुत्ते ने क्षत-विक्षत किया गुप्तांग
मधुरानगर (हैदराबाद) में पवन कुमार नामक एक 35-वर्षीय शख्स अपने अपार्टमेंट में संदिग्ध हालात में मृत पाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन के हस्की कुत्ते ने कथित तौर पर हमला कर उसके गुप्तांग को क्षत-विक्षत कर दिया। पुलिस ने कहा कि कुत्ते के मुंह के आसपास खून के धब्बे मिले हैं। पवन अपने दोस्त संग अपार्टमेंट में रहता था।