हैदराबाद में इमारत में आग लगने से बाप-बेटी की हुई मौत, 20 लोगों को बाहर निकाला गया
हैदराबाद (तेलंगाना) में मंगलवार रात 3 मंज़िला इमारत के भूतल पर आग लगने से एक शख्स और उसकी बेटी की मौत हो गई जबकि 2 लोग झुलस गए। इमारत में फंसे 20 लोगों को बाहर निकाला गया। बकौल पुलिस, इमारत के मालिक का भूतल पर फर्नीचर का कारखाना है और आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।