हैदराबाद में एक बाइक पर सवार हुए 8 लड़के, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
हैदराबाद (तेलंगाना) में एक बाइक पर 8 लड़के सवार होकर देर रात सड़क पर मौज-मस्ती करते नज़र आए जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बाइक पर 6 लड़के सीट पर, एक लड़का हैंडल पर और एक लड़का आगे पैर रखने वाली जगह पर बैठा था। वीडियो संज्ञान में लेकर पुलिस ने आठों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया।