हैदराबाद में राफेल इंजन M88 के लिए मेंटेनेंस व रिपेयर सेंटर बनाएगी सैफरन एयरक्राफ्ट इंजन्स
सैफरन एयरक्राफ्ट इंजन्स ने हैदराबाद में एक नया एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल) सुविधा केंद्र बनाने की घोषणा की है जो कि खास तौर पर राफेल लड़ाकू विमान के इंजन एम88 की मरम्मत और रखरखाव के लिए बनाया जाएगा। गौरतलब है, यह फ्रांस के बाहर पहला ऐसा सेंटर होगा जहां एम88 इंजन के मॉड्यूल की सर्विसिंग की जाएगी।