हैदराबाद में वन अधिकारियों ने ₹3 करोड़ के हाथी दांत ले जा रहे एक गिरोह का किया भंडाफोड़
हैदराबाद (तेलंगाना) में एलबी नगर ज़ोन के विशेष अभियान दल और हयातनगर के वन अधिकारियों ने एक संयुक्त अभियान में 6.52 किलोग्राम वज़नी हाथी दांत ले जा रहे एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। हाथी दांत की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत करीब ₹3 करोड़ है। आरोपियों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज हुआ है।