हादसे के बाद कामकाज का निरीक्षण करने आधी रात को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे उड्डयन मंत्री
टर्मिनल-1 की छत का हिस्सा गिरने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर कामकाज का औचक निरीक्षण करने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू रविवार आधी रात को एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने एजेंसियों के अधिकारियों संग बैठक की और टर्मिनल 2 व 3 पर आए अतिरिक्त दबाव की स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए।