हादसा नहीं, नरसंहार है: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर सुप्रिया श्रीनेत

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ को लेकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है, "यह हादसा नहीं, नरसंहार है।" उन्होंने कहा, "वहां का मंज़र देखकर वाकई में दिल दहल गया क्योंकि कुंभ जाने के लिए लोग आए तो ज़रूर लेकिन रेलवे प्रशासन की निष्क्रियता के चलते 18 लोग भगदड़ में तड़प-तड़पकर कुचलकर मर गए।"

Load More