हादसे में पैर खोने वाले मरीज़ को पुणे के अस्पताल के डॉक्टरों ने सड़क पर छोड़ा
पुणे (महाराष्ट्र) में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने ससून जनरल अस्पताल के एक डॉक्टर व उसके साथी पर अस्पताल में भर्ती एक मरीज़ को सड़क पर बेसहारा छोड़ने का आरोप लगाया है। अस्पताल के डीन डॉक्टर एकनाथ पवार ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और मामले में शामिल डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है।