हॉन्ग-कॉन्ग में जगह की कमी से 'कब्र' जितने छोटे घर में रहते हैं लोग, वीडियो हुआ वायरल
हॉन्ग-कॉन्ग में 'कब्र' जितने छोटे घरों में रह रहे लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दरअसल, हॉन्ग-कॉन्ग में जगह की कमी इतनी बढ़ चुकी है कि यहां लोग घर के बजाय लकड़ी के ताबूतनुमा घरों में रहने को मजबूर हैं। इन ताबूतनुमा घरों को केज होम (पिंजड़ा घर) या कॉफिन होम (कब्र घर) कहते हैं।