आगामी हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस 2024 टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। रॉबिन उथप्पा इस 7 सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे। टीम में केदार जाधव, स्टुअर्ट बिन्नी, मनोज तिवारी, शाहबाज़ नदीम, भरत चिपली और श्रीवत्स गोस्वामी शामिल हैं। यह टूर्नामेंट 1 नवंबर से 3 नवंबर तक चलेगा।