हॉन्ग-कॉन्ग सिकसेस 2026 मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस 2026 के भारत-यूएई मैच में अंपायर के सिर पर गेंद लगी जिससे वह मैदान पर गिरकर बेसुध हो गए। यह घटना टी नटराजन के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर हुई। यूएई के बल्लेबाज़ खालिद शाह का शॉट बाउंड्री के बाहर खड़े अंपायर को लगा। अंपायर की हालत पर फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।