हानिया आमिर को फिल्म में कास्ट करने को लेकर दिलजीत का पासपोर्ट रद्द करने की उठी मांग
फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट करने की वजह से ऐक्टर व सिंगर दिलजीत दोसांझ विवादों में हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने दिलजीत का पासपोर्ट रद्द करने और फिल्म को भारत में बैन करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यह देश की गरिमा का अपमान है।