हेनरिक क्लासेन ने जड़ा IPL के इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज़ शतक
एसआरएच के बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन ने रविवार को दिल्ली में केकेआर के खिलाफ मैच में 37 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह आईपीएल के इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज़ शतक है। आईपीएल में सबसे तेज़ शतक (30-गेंद) का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है जबकि वैभव सूर्यवंशी के नाम दूसरे सबसे तेज़ शतक (35-गेंद) का रिकॉर्ड है।