हेनली की रिपोर्ट ने चौंकाया! इस साल 1.65 लाख करोड़पति छोड़ रहे हैं अपना देश, जानें क्या है वजह
हेनली प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट-2026 के अनुसार, इस साल दुनियाभर में रिकॉर्ड 1.65 लाख करोड़पति अपना देश छोड़कर दूसरे देशों में बसने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता, बेहतर निवेश अवसर, सुरक्षा और लंबी अवधि की संपत्ति सुरक्षा इसके प्रमुख कारण हैं। बकौल रिपोर्ट, अमीरों के लिए UAE सबसे पसंदीदा गंतव्य बना हुआ है।