हेपेटाइटिस A के बढ़ते मामलों के बीच एम्स ने दूषित भोजन-पानी के सेवन से बचने की दी सलाह
दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने हेपेटाइटिस ए के बढ़ते मामलों के बीच लोगों को दूषित भोजन और पानी के सेवन से बचने की सलाह दी है। गैस्ट्रोलॉजी विभाग (एम्स) के प्रोफेसर डॉक्टर शालीमार ने बताया कि अस्पताल में हेपेटाइटिस ए के मामलों की संख्या में वृद्धि हो रही रही है और अधिकतर रोगी बच्चे और 18-25 वर्ष के लोग हैं।