हैप्पी नीरज चोपड़ा डे: भारतीय जैवलिन थ्रोअर के फाइनल में पहुंचने पर ओलंपिक्स
मौजूदा ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा के पेरिस ओलंपिक्स में मेन्स जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर लेने पर ओलंपिक्स ने 'X' पर लिखा है, "जीत का जश्न मनाने वालों को नीरज चोपड़ा दिवस की शुभकामनाएं।" गौरतलब है कि नीरज ने मंगलवार को क्वॉलिफिकेशन राउंड में 89.34 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज किया।