हैप्पीएस्ट माइंड्स का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 12% बढ़ा, शेयरों में आई 5% की तेज़ी

आईटी कंपनी हैप्पीएस्ट माइंड्स का जून तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 11.9% बढ़कर ₹57.1 करोड़ हो गया जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में ₹51 करोड़ था। कंपनी का इस तिमाही में रेवेन्यू 1% बढ़कर ₹549.9 करोड़ रहा। नतीजों के बाद कंपनी का शेयर मंगलवार को कारोबार के दौरान 5.83% तक उछलकर ₹636.65 के स्तर तक पहुंचा था।

Load More