हूबहू रामलला की प्रतिमा जैसी वेशभूषा पहने लड़के के सामने प्रेमानंद महाराज ने जोड़े हाथ
वृंदावन (यूपी) में हूबहू अयोध्या के राम मंदिर के रामलला की प्रतिमा जैसी वेशभूषा पहने एक लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज भी बच्चे के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम करते दिख रहे हैं। वीडियो पर कई यूज़र्स ने कमेंट करते हुए 'जय श्री राम' लिखा है।