हिमा दास हुईं डोपिंग के आरोपों से बरी, नाडा के अपील पैनल ने लिया अंतिम फैसला

भारत की स्टार महिला धावक हिमा दास डोपिंग के आरोपों से मुक्त हो चुकी हैं। नाडा के डोपिंग रोधी अपील पैनल (एडीएपी) ने 24-वर्षीय हिमा को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। गौरतलब है कि हिमा को बीते साल 12 महीनों में 3 बार अपनी लोकेशन की जानकारी नहीं देने के कारण अस्थाई रूप से निलंबन झेलना पड़ा था।

Load More