हेमा मालिनी ने मथुरा में 'यशोदा' के रूप में दी प्रस्तुति, सीएम योगी ताली बजाते दिखे
अभिनेत्री व बीजेपी सांसद ने मथुरा (उत्तर प्रदेश) में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में 'मां यशोदा' के रूप में 'जुग-जुग जियसु ललनवा' गीत समेत अन्य भजनों पर अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताली बजाते हुए नज़र आए। बकौल रिपोर्ट्स, हेमा मालिनी के साथ मुंबई के 40 कलाकारों ने प्रस्तुति दी।