हेमा मालिनी को उम्मीद से बढ़कर लगी रणबीर की 'रामायण', बांधे तारीफों के पुल
दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने एक्स पर रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रामायण' की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कम उम्मीदों के साथ गई थीं, लेकिन जबरदस्त स्पेशल इफेक्ट्स और प्रेजेंटेशन ने सांसें रोक दीं। हेमा ने लिखा, 'मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया देख सकती थी, जैसे वे किसी दूसरे दौर में पहुंच गए हों।'