हिमांशु भाऊ के बाद एक और 'मोस्ट वॉन्टेड' गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया अरेस्ट, US में हुआ डबल ऐक्शन
अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए FBI ने हिमांशु भाऊ के बाद एक और 'मोस्ट वॉन्टेड' गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया को भी गिरफ्तार किया है। नीरज को लास वेगास में पकड़ा गया। उस पर रंगदारी, मारपीट और अवैध वसूली समेत कई केस दर्ज हैं। उसका नाम कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या के मामले में भी आया था।