हिमाचल के CM सुक्खू पहुंचे महाकुंभ, परिवार के साथ त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में पहुंचे और त्रिवेणी संगम में सभी के साथ डुबकी लगाई। उन्होंने कहा, "त्रिवेणी केवल एक जलधारा नहीं है। यह हमारी आस्था, परंपरा और समरसता का प्रतीक है...यहां की लहरें पूर्वजों की श्रद्धा, संकल्पों और सनातन मूल्यों की साक्षी हैं।"

Load More