हिमाचल के NIT ग्रैजुएट ने जॉब छोड़कर शुरू की हाइड्रोपोनिक खेती, दे रहे ट्रेनिंग
हिमाचल प्रदेश में रहने वाले नवीन शर्मा नामक 43 वर्षीय शख्स अपनी नौकरी छोड़कर हाइड्रोपोनिक खेती कर रहे हैं और युवाओं को भी इसकी ट्रेनिंग दे रहे हैं। नवीन एनआईटी ग्रैजुएट हैं और उन्होंने करीब 16-17 वर्षों तक अलग-अलग कंपनी में काम किया है। नवीन शर्मा हाइड्रोपोनिक विधि से खेती करके हर महीने करीब ₹50,000 से ₹60,000 कमा रहे हैं।