हिमाचल के ऊना में बारिश के बाद आई बाढ़ में बह गए 4 बच्चे, 3 के शव बरामद
ऊना (हिमाचल प्रदेश) के बाथड़ी में रविवार को तेज़ बारिश के बाद आई बाढ़ में 4 बच्चे बह गए। एसडीएम जतिन लाल ने बताया कि 3 बच्चियों के शव बरामद हो गए हैं और एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत कार्यों के लिए पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।