हिमाचल के कांग्रेसी मंत्री के भोजनालयों पर आईडी लगाने के फरमान पर कांग्रेस में ही उठे सवाल

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेसी मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों पर मालिक की आईडी लगाने के फरमान पर कई कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाए हैं। पार्टी नेता टीएस सिंह देव ने कहा कि राज्य में अल्पसंख्यकों की दुकानों पर क्रॉस लगाए गए थे और वह इस फैसले से असहमत हैं। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "इससे इंस्पेक्टर राज बढ़ेगा।"

Load More