हिमाचल के कुल्लू में बादल फटने के बाद आई भयंकर बाढ़ के नए वीडियो आए सामने
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले में बुधवार को बादल फटने के बाद नदियां उफान पर हैं और क्षेत्र में भयंकर बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया पर सामने आए नए वीडियो में बाढ़ का भयावह रूप दिख रहा है जिसमें गाड़ियां, पेड़-पौधे सब बहते नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है, कांगड़ा और धर्मशाला में भी बाढ़ आई है।