हिमाचल के चंबा और मंडी में बादल फटने से बहे 5 पुल, बाढ़ से राज्य में 74 लोगों की हुई मौत
हिमाचल प्रदेश में बीते 2 हफ्तों में भारी बारिश और बादल फटने से अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं। वहीं, रविवार को चंबा और मंडी में बादल फटने से 5 पुल बह गए। मौसम विभाग ने राज्य के कई ज़िलों में भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।