हिमाचल के चंबा में कार के गहरी खाई में गिरने से 6 लोगों की हुई मौत, CM ने जताया शोक
चंबा (हिमाचल प्रदेश) में एक कार के गहरी खाई में गिरने से 2 महिलाओं व 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुःख जताते हुए कहा, "ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक-संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करें।"