हिमाचल के चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में 4 लोगों की मौत
चंबा (हिमाचल) में नकरोड़-हिमगिरि मार्ग पर डैम साइड के पास एक ऑल्टो कार बैरा स्यूल नदी में गिर गई है। हादसे में टिकरीगढ़ पंचायत के 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस व अग्निशमन की टीम मौके पर मौजूद हैं। वहीं, नदी का बहाव तेज़ होने से राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है।