हिमाचल के चंबा में दो जगह हुआ भारी भूस्खलन, सामने आए वीडियो
हिमाचल प्रदेश के चंबा में सोमवार को दो जगह भारी भूस्खलन हुआ जिसके वीडियो सामने आए हैं। पहला भूस्खलन टिंडी इलाके में लाहौल स्पिति रोड पर हुआ जबकि दूसरी घटना होली-ऊपरी त्यारी रोड पर हुई। होली-ऊपरी त्यारी रोड पर हुए भूस्खलन से टनों के हिसाब से मलबा और पत्थर सड़क पर गिरे जिससे रास्ता भी बंद हो गया है।