हिमाचल के दारचा के पास गांव में सूर्योदय व सूर्यास्त के साथ रंग बदलते हैं पत्थर
हिमाचल प्रदेश में दारचा के करीब 3 किलोमीटर पहले नदी किनारे रहस्यमयी पत्थर देखने को मिलते हैं जो सूर्योदय व सूर्यास्त के साथ रंग बदलते हैं। ये पत्थर सुबह सूरज की रौशनी में लाल व शाम को नीले रंग के नज़र आते हैं। साहित्यकार सूरत ठाकुर के मुताबिक, कई साल पहले यह पूरा गांव पत्थर के नीचे दब गया था।