हिमाचल के देहरा से आज तक नहीं जीती है कांग्रेस, इस बार सीएम की पत्नी हैं उम्मीदवार
देहरा (हिमाचल प्रदेश) विधानसभा सीट पर उप-चुनाव के लिए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस देहरा सीट के अस्तित्व में आने के बाद से आज तक यहां से चुनाव नहीं जीत पाई है। पिछले 3 बार से देहरा से 2 बार निर्दलीय व एक बार बीजेपी उम्मीदवार ने चुनाव जीता है।