हिमाचल की मेहनती महिलाएं मुझसे, प्रीति जिंटा व यामी गौतम से बेहतर लगती हैं: कंगना रनौत
अभिनेत्री कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी, प्रीति ज़िंटा, यामी गौतम और प्रतिभा रांटा की तस्वीर का कोलाज शेयर किया है। कंगना ने लिखा, "जब मैं हिमाचल प्रदेश जाती हूं तो देखती हूं कि हमारी (हिमाचल की) महिलाएं हमारे बराबर या हमसे बेहतर लगती हैं, वे खेतों में मेहनत करती हैं,...मवेशी पालती हैं और अपना गुज़ारा करती हैं।"